ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी नदीम का साथी सैफुल्लाह कानपुर से गिरफ्तार

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी एटीएस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सहारनपुर से गिरफ्तार नदीम के आतंकी कनेक्शन में जैश ए मोहम्मद से जुड़ा एक और आतंकी सैफुल्लाह कानपुर से गिरफ्तार हुआ है। हबीब उल इस्लाम उर्फ सैफुल्लाह वर्चुअल आईडी बनाने में एक्सपर्ट है और उसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी एवं अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 वर्चुअल आईडी बना कर दी है। हबी उल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर आदि के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे कई हैंडलर से जुड़ा है।

आपको बता दें कि सहारनपुर के गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद नदीम के पूरे नेटवर्क को स्वतंत्रता दिवस से पहले एटीएस ध्वस्त करना चाहती हैं। पूरी ताकत के साथ नदीम के सहयोगियों की तलाश रही एटीएस को कानपुर में एक और सफलता मिली। सैफुल्लाह गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले एटीएस ने आजमगढ़ से सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार किया था।

आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में था नदीम

सहारनपुर से अरेस्ट नदीम विभिन्न स्थानों पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में था। नदीम के नेटवर्क में ही सैफुल्लाह भी शामिल था। नदीम कई तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ था, जिससे वह आतंकी घटना को अंजाम दे सके। नदीम का वर्ष 2018 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान के आतंकी हकीमुल्लाह से परिचय हुआ था। हकीमुल्लाह ने ही नदीम का परिचय सैफुल्लाह से करवाया। फिर सैफुल्लाह ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित कट्टरपंथी तत्वों से उसका परिचय करवाया। नदीम की फेक जी-मेल आईडी, वर्चुअल आईडी और टेलीग्राम आईडी बनाकर पाकिस्तान भेजी गई। नदीम को ‘लोन वुल्फ अटैक करने के लिए ट्रेनिंग भी दी गई। इसके लिए नदीम द्वारा कुछ ‘टारगेट भी चिह्नित किए गए थे।

 

Scroll to Top