ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में नकल को लेकर और सख्‍त होगी योगी सरकार : जानें पूरा प्‍लान

मथुरा (मानवीय सोच) योगी आदित्‍यनाथ सरकार की सख्‍ती की वजह से पिछले कुछ वर्षों में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी अंकुश लगा है। अब सरकार ने माध्‍यमिक से उच्‍च शिक्षा तक नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के प्‍लान पर काम शुरू कर दिया है। जल्‍द ही सरकार लखनऊ में एक वॉर रूम बनाएगी जो नकल पर रोक लगाने में प्रभावी होगा।

ये जानकारी प्रदेश के उच्‍च शिक्षा मंत्री योगेन्‍द्र उपाध्‍याय ने दी। उन्‍होंने बताया कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के मकसद से सभी केंद्रों को वॉर रूम से जोड़ा जाएगा। स्‍ववित्‍त पोषित महाविद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने स्‍वीकार किया कि उन्‍हें उचित वेतन नहीं मिल रहा है। उन्‍होंने बताया कि इस विसंगति को दूर करने के लिए सितम्‍बर में लखनऊ में शिक्षकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है।

योगेन्‍द्र उपाध्‍याय ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, यूपी में शिक्षा के परिदृश्य को बदल देगी क्योंकि यह प्राचीन भारतीय संस्कृति को शिक्षा में आधुनिक विकास के साथ जोड़ती है।

Scroll to Top