ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेलवे आरआरसी लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र जारी

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी (लेवल-1) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 17 अगस्त 2022 से होने वाली आरआरसी लेवल-1 ग्रुप की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने ई-कॉल लेटर (Group D Admit Card) रेलवे के कैंडिडेट्स लॉगइन पोर्टल rrb.digialm.com से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे हमेशा प्रत्येक जोन की वेबसाइटों पर भी एडमिट कार्ड के लिंक जारी करता है। लेकिन 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक आरआरबी प्रयागराज (rrbald.gov.in) व आरआरबी चंडीगढ़ (rrbcdg.gov.in) समेत तमाम वेबसाइटों पर एडमिट कार्ड का लिंक नहीं जारी किया गया। उम्मीद है कि जल्द इन वेबसाइटों पर भी एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

पहले चरण में ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले 12 अगस्त को रेलवे ने दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी  कर दिया है। दूसरे चरण में 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनके लिए 18 अगस्त से परीक्षा शहर पर्ची ( RRB Group D Exam City Date Details ) व 22 अगस्त से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी के करीब 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2019 में शुरू की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण अभी तक अभ्यर्थियों को परीक्षा का इंतजार करना पड़ा है। रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी परीक्षा के जरिए कुल 1.03 लाख रिक्ति पदों के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

 

Scroll to Top