ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान दो बांग्लादेशी पकड़े

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच दक्षिणी दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनके पास से अलग-अलग बांग्लादेशी नागरिकों के 11 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश मंत्रालय और नोटरी से संबंधित 10 नकली रबड़ की मोहरें भी मिली हैं।

15 अगस्त के चलते पुलिस नियमित विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। क्षेत्र के वेंडरों और दुकानदारों को किसी भी संदिग्ध चीज की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया है। ऐसे ही एक अभियान के दौरान एएसआई हरिओम और कांस्टेबल महेश रामफल चौक इलाके में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सूचना के आधार पर वो एक दो बांग्लादेशी नागरिकों के घर पहुंचे जो रामफल चौक के पास रह रहे थे।

जांच के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों जिनकी पहचान मोहम्मद मुस्तफा पुत्र मोहम्मद शाहबुद्दीन 28 वर्ष, मोहम्मद हुसैन शेख पुत्र मोहम्मद दिलावर शेख के तौर पर हुई है, रामफल चौक के पास पालम एक्सटेंशन में ठहरे हुए मिले। तलाशी लेने पर उनके पास विभिन्न बांग्लादेशी नागरिकों के 11 पासपोर्ट और विभिन्न मंत्रालयों के 10 नकली स्टांप और बांग्लादेश के नोटरी पाए गए। नकली रबर स्टैंप को लेकर उनके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।

पुलिस ने द्वारका साउथ थाने में दोनों के खिलाफ कानून की उपयुक्त धाराओं (विदेशी अधिनियम और 468 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया है और इसकी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वे चिकित्सा उपचार के लिए आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के एजेंट के तौर पर काम करते थे। हालांकि इनके पास से बड़ी संख्या में नकली स्टांप की बरामदगी की जांच की जा रही है।

Scroll to Top