ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की काट डाली गर्दन

गाजियाबाद  (मानवीय सोच)  नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव मोरटी में रविवार रात निजी कंपनी कर्मचारी ने चाकू से गला काटकर 8 माह की गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही ससुराल में फोन करके घटना की जानकारी दी। चचेरे ससुर को फोन करके कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी का कत्ल कर दिया है, आ जाइए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि रविवार को खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया।

टीला मोड़ थानाक्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन निवासी रमेश पाल डेयरी संचालक हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी तन्नू का विवाह 10 जुलाई 2016 को नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव मोरटी निवासी अंकित पाल के साथ किया था। अंकित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपए और स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर तन्नू को प्रताड़ित करने लगे थे। रमेश पाल का कहना है कि उनकी बेटी ने पुत्री को जन्म दिया तो उसके बाद से ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई। ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या की धमकी देते थे।

बेटी की हत्या कर पति ने खुद सूचना दी
रमेश पाल का कहना है कि रविवार रात दामाद अंकित पाल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी बेटी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। अंकित ने खुद ही उनके छोटे भाई को फोन करके घटना की जानकारी दी। तड़के करीब पौने चार बजे सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

काश! मैं बेटी को ससुराल से ले आता
रमेश पाल का कहना है कि तन्नू फिलहाल 8 महीने की गर्भवती थी। 13 अगस्त को उनका बेट सिंदारा देने के लिए बेटी के घर गया था। बेटी ने ससुरालियों की प्रताड़ना के बारे में बताते हुए कहा था कि पापा को भेज देना। वह मुझे यहां से ले जाएंगे। बेटे ने घर आकर इस बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने सोचा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। रमेश पाल ने बिलखते हुए कहा कि काश वह अपनी बेटी की बात मान लेते और उसे ससुराल से ले आते तो शायद उसकी जान बच जाती।

पति समेत कई पर मुकदमा
एसएचओ नंदग्राम मुनेंद्र सिंह ने कहा कि 8 महीने की गर्भवती महिला की गर्दन काटकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मृतका के पति, जेठ-जेठानी और ननद-नंदोई के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

Scroll to Top