ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर के नौसेना अधिकारी ने लंदन में फहराया तिरंगा

 (मानवीय सोच)  आजादी के 75 साल पूरे होने पर बुलंदशहर जिले के नौसाना गांव के लेफ्टिनेंट पार्थ सिंह ने लंदन में ‘तिरंगा’ फहराया है। वे अपने गांव से भारतीय नौसेना में अधिकारी पद पर चयनित होने वाले पहले व्यक्ति हैं। दरअसल लेफ्टिनेंट पार्थ सिंह आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। वे मौजूदा समय में आईएनएस तरंगिणी पर तैनात हैं। लेफ्टिनेंट पार्थ सिंह के पिता विश्वमित्र आनंद, आईटीबीपी मुख्यालय में डीआईजी हैं।

आईएनएस तरंगिणी, भारतीय नौसेना का एक विशिष्ट पोत है, जो पूर्व में पृथ्वी की परिक्रमा कर चुका है। यह पोत वसुधैव कुटुंबकम का संदेश लेकर विश्व के विभिन्न देशों में बंधुत्व व मैत्री के लिए यात्रा कर रहा है। विश्व में अब इस तरह के पाल वाले कुछ ही पोत बचे हैं। ये पोत हवा की सहायता से चलते हैं। आईएनएस तरंगिणी, कोच्चि से नीदरलैंड, डेनमार्क होते हुए 14 अगस्त 2022 को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में तिरंगा फहराने के लिए लंदन पहुंचा है। लंदन में थेम्स नदी के तट पर आईएनएस तरंगिणी का भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर वहां कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

लेफ्टिनेंट पार्थ सिंह ने इस संपूर्ण कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई है। उन्होंने ध्वजारोहण के साथ-साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इतना ही नहीं, बल्कि लेफ्टिनेंट पार्थ सिंह एक विशेष कार्यक्रम में बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन की महारानी से भेंट वार्ता करेंगे। उसके बाद वे रॉयल ब्रिटिश नेवी के साथ विभिन्न मैत्री कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। लेफ्टिनेंट पार्थ सिंह को बचपन से ही वर्दी पहनने का शौक रहा है। देशप्रेम की भावना उन्हें विरासत में अपने परिवार से मिली है। उनके पिता भारत तिब्बत सीमा पुलिस में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी माता भी उत्तर प्रदेश में एनसीसी की बेस्ट कैडेट थीं। उन्हें भी गवर्नर्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।

Scroll to Top