ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक के शिवमोग्गा में सावरकर के पोस्टर को लेकर बढ़ा विवाद

शिवमोग्गा:  (मानवीय सोच)   कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में आरएसएस विचारक वीडी सावरकर की तस्वीर वाले बैनर को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने बड़ी सभाओं पर रोक लगा दी है. झड़प की घटना में एक व्यक्ति को चाकू मार दी गयी थी. जानकारी के अनुसार एक विशेष समुदाय के लोगों ने अमीर अहमद सर्कल पर सावरकर का बैनर लगाने के लिए हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगी थी. इस दौरान हुए मारपीट की घटना में एक शख्स घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ विज्ञापन पर भी विवाद देखने को मिला था. कर्नाटक सरकार ने पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अखबार में एक विज्ञापन प्रकाशित कराया था. इस विज्ञापन में देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को जगह दी गई थी. खास बात ये है कि राज्य सरकार के इस विज्ञापन से देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू गायब थे, जबकि इनकी जगह विनायक सावरकर को जगह दी गई थी. यह विज्ञापन 14 अगस्त को छपवाया गया था.

 

Scroll to Top