ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ा दिए दूध के दाम

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। नई दर 17 अगस्त से लागू हो जाएगी। दूध की कीमतों में यह इजाफा ऐसे समय पर हुआ है जब महंगाई पहले से काफी ऊंचे स्तर पर है और आम लोगों के किचन का बजट बिगड़ा हुआ है।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमूल ब्रैंड से दूध और डेयरी प्रॉक्टर का उत्पादन और बिक्री करता है। अमूल ने गुजरात के अहमदाबाद, सौराष्ट्र, दिल्ली, एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई समेत सभी बाजारों में दूध की कीमत में इजाफा किया है। इससे पहले इसी साल मार्च में भी अमूल और अन्य ब्रैंड्स ने दूध की कीमत में इजाफा किया था।

मदर डेयरी ने लागत में वृद्धि को बताई वजह
मदर डेयरी ने भी बुधवार से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर इजाफे का ऐलान किया है। कंपनी ने खरीद और लागत में वृद्धि को इसकी वजह बताया है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में बड़ा आपूत्तिकर्ता है और कंपनी हर दिन पोली पैक और वेडिंग मशीनों के जरिए 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है। कंपनी ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह 17 अगस्त 2022 से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर वृद्धि को विवश है।

कितनी होगी कीमत
अमूल और मदर डेयरी ब्रैंड के फुल क्रीम दूध की कीमत अब 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए लीटर हो जाएगी। टोन्ड दूध की कीमत 51 रुपए लीटर होगी तो डबल टोन्ड दूध के लिए आपको 45 रुपए देने होंगे। गाय के दूध की कीमत इजाफे के बाद 53 रुपए लीटर होगी।

Scroll to Top