ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुनील भट्ट की हत्या की जिम्मेदारी, तिरंगा रैली में जाने पर हमला : आतंकी संगठन KFF ने ली

श्रीनगर   (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडितों पर हमला किया। इसमें से एक सुनील भट्ट की मौत हो गई है। वहीं कश्मीरी पंडित पिंटू कुमार को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। आतंकी संगठन केएफएफ (कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन का कहना है कि सुनील भट्ट तिरंगा रैली में गए थे इसलिए उनकी हत्या की गई।

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के दिन भी आतंकियों ने दो जगहों पर ग्रेनेड अटैक किए थे। कुछ दिन पहले ही बडगाम में मुठभेड़ के दौरान आतंकी लतीफ राथर मारा गया था। इसके बाद  दूसरी बार आम नागरिक पर आतंकियों ने हमला किया है।

नाम पूछकर आतंकियों ने की हत्या
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सुनील पर हमला करने से पहले उनका नाम पूछा और फिर मार दिया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। सुनील भट्ट् की चार बेटियां हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील की हत्या ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है।

सुनील के पड़ोसी ने बताया कि वह अपने भाई पिंटू के साथ बाग में काम कर रहे थे। इसके बाद आतंकी उनके पास पहुंचे और नाम पूछा। फिर आतंकियों ने गोली चला दी। एक गोली पिंटू को भी लगी। लोगों का कहना है कि जिस तरह से हमला किया गया है, ऐसा लगता है कि कई दिनों से उनकी रेकी की जा रही थी।

भाजपा नेता निर्मल सिंह ने कहा, आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। सुनील कुमार अपना काम कर रहे थे फिर भी आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के फैसलों की वजह से ही जम्मू-कश्मीर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Scroll to Top