ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सेना के जवान समेत तीन लोगों को पीटना बाउंसरों को पड़ा भारी

गुरुग्राम:   (मानवीय सोच)   गुरुग्राम में एक बार फिर से बाउंसरों की गुंडागर्दी महंगी पड़ी. 14 अगस्त की देर रात आर्मी मैन समेत तीन लोगों को बाउंसर्स ने पब के बाहर जमकर पीटा था. अब इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ितों की पहचान भारतीय सेना के जवान सुनील कुमार और उनके भाइयों खजान सिंह और अनिल कुमार के रूप में हुई है. बाउंसर की दबंगई का ये मामला साइबर सिटी के सेक्टर 29 स्थित Friction The Drinker पब से सामने आया है.

सेक्टर 29 के Friction The Drinker पब बार मे जिन तीन भाईयों को पीटा गया, उसमें एक गोरखा रेजिमेंट आर्मी में क्लर्क के पद पर तैनात था, जबकी दूसरा भाई खजाना सिंह एयर फोर्स में टेक्निकली स्टाफ में तैनात था. देश के सेना में तैनात सुरक्षा कर्मी बाउंसर्स से छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन वारदात में शामिल आधा दर्जन से ज्यादा बाउंसर्स ने फौजी भाइयो की एक न सुनी और लगातार उनके साथ मारपीट करते रहे.

जानकारी के मुताबिक तीनो भाई रोहतक के चमारिया गांव के रहने वाले थे और गुरुग्राम के पब मे एंजॉय करने आए थे. उनके आर्मी में तैनात बड़े भाई सुनील को कल ही ड्यूटी जॉइन करनी थी. इससे पहले 7/8 अगस्त की देर रात उद्योग विहार के कासा गांजा पब बार मे भी अश्लील छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाउंसर्स की दबंगई का एक और मामला घटा था.

शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब ग्यारह बजकर बीस मिनट पर वह अपने दो भाइयों खजान सिंह और अनिल कुमार के साथ फ्रिक्शन क्लब गुरुग्राम गया  था. हमें वहां पहुंचे बीस मिनट हुए ही हुए थे कि अचानक क्लब संचालक ने म्यूजिक बंद कर दिया.

इस पर अनिल ने एक बाउंसर से संगीत बजाने का अनुरोध किया. आरोप है कि तभी क्लब में तैनात बाउंसर उनके साथ बहस करते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी.सुनील ने बताया कि दोनों बाउंसरों ने अभ्रदता करने के बाद हम तीनों को क्लब से बाहर ले आए और मारपीट करना शुरू कर दिया. तभी दो बाउंसर और आए और तीनों ने डंडों से हम तीनों भाइयों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद वे हमे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे.

Scroll to Top