ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवमोगा तनाव पर भाजपा नेता की धमकी : हिन्दू समाज एकजुट हो गए तो वे जिंदा नहीं बचेंगे

कर्नाटक   (मानवीय सोच)   शिवमोगा में सांप्रदायिक तनाव के लिए “कुछ मुस्लिम गुंडों” पर आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू समाज को कमजोर मत समझना और अगर पूरा समुदाय एक साथ खड़ा हो जाए तो वे जिंदा नहीं बचेंगे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना करते हुए मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों से अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया, जिन्होंने गलत रास्ता चुना है। उधर, शिवमोगा में तनाव के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।

कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे और भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कहा, “सरकार शांति बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रही है, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी हिंदू और मुस्लिम ऐसी चीजों में शामिल हैं। हिंदू समाज मजबूत है, कमजोर नहीं है। अगर हिंदू समाज वास्तव में खड़ा होता है, तो मुस्लिम गुंडे नहीं बचेंगे, लेकिन हिंदू मैं कानून को हाथ में नहीं लेना चाहता और चाहता हूं कि सरकार कार्रवाई करे।”

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर ‘नमूना’ दिखाया है, लेकिन फिर भी गुंडागर्दी और हत्या की ऐसी हरकतें जारी हैं। कहा, “मैं मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों को बताना चाहता हूं, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी मुसलमान गुंडे हैं। मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों ने अतीत में शांति के लिए प्रयास किए हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि गुंडागर्दी करने वाले युवाओं को सलाह दें, यदि नहीं तो सरकार कार्रवाई करेगी और उन्हें इसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

पूर्व मंत्री रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदुत्व के प्रतीक वी डी सावरकर की तस्वीर के साथ एक बैनर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच विवाद के बाद अपने गृह जिले शिवमोगा में सांप्रदायिक तनाव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने शिवमोगा के घटनाक्रम को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का उल्लेख करते हुए कहा, जिला मुख्यालय शहर में आज शांति है, लेकिन इस तरह के “हत्या के प्रयास यह दर्शाते हैं कि कुछ ‘मुसलमान’ गुंडों और एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी) की मानसिकता है नहीं बदली है”।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दिन कर्नाटक शिवमोगा शहर के आमिर अहमद सर्कल पर माहौल तनावपूर्ण तब हो गया, जब स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक समूह ने विनायक दामोदर सावरकर का फ्लेक्स आमिर अहमद सर्कल पर लगे बिजली के खंभे के ऊपर बांधने की कोशिश की। इस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई। दूसरा समूह वहां टीपू सुल्तान का फ्लेक्स लगाना चाहता था।

पुलिस के मुताबिक, इस बीच, प्रेम सिंह नामक एक युवक को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर छुरा मारकर घायल कर दिया, जब वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस यह पड़ताल कर रही है कि क्या इस घटना का ‘फ्लेक्स विवाद’ से कोई लेना-देना है? घायल युवक का इलाज चल रहा है।

Scroll to Top