ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा के 86 % लोगों ने कहा- कॉलोनियों और सोसाइटियों में है अतिक्रमण

नोएडा  (मानवीय सोच)  एक सर्वे में नोएडा के 86 % निवासियों ने कहा है कि उनकी कॉलोनियों या सोसाइटियों में अतिक्रमण देखने को मिलता है।

श्रीकांत त्यागी मामला और अतिक्रमण
श्रीकांत त्यागी विवाद का मूल कारण अतिक्रमण ही था। जब श्रीकांत त्यागी के ही सोसाइटी की महिला ने उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण का विरोध किया था तब त्यागी ने उस महिला के साथ बदतमीजी की थी। इस मामले के बाद अतिक्रमण को लेकर लोकलसर्किल ने नोएडा में एक सर्वे किया।

सर्वे में क्या आया सामने
लोकलसर्किल के सर्वे में यह बात सामने आई है कि अतिक्रमण का मामला सिर्फ मलिन बस्तियों, निम्न-आय वाली कॉलोनियों या कस्बों तक ही नहीं सीमित है बल्कि उच्च वर्ग और समाज के तथाकथित अमीर कहे जाने वाले लोगों के इलाकों में भी अतिक्रमण जैसी चीजें देखीं जा रहीं हैं।

सर्वे में कुल 2000 लोग शामिल
इस सर्वे में कुल 2000 लोगों को शामिल किया गया। जिनमें से 61 % पुरुष और 39 % महिलाएं हैं। सर्वे में यह सामने आया कि नोएडा के कुल 86 % इलाकों में अतिक्रमण की समस्या है।

सर्वे में नोएडा में रह रहे लोगों ने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को हर महीने कॉलोनियों और सोसाइटियों में हो रहे अतिक्रमण की जानकारी नोएडा प्राधिकरण को देनी चाहिए।

लोकलसर्किल के सर्वे में यह सामने आया है कि नोएडा प्राधिकरण को अगर अतिक्रमण की जानकारी समय पर मिल जाएगी तो वह अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कदम उठा पाएगी। सनद रहे कि श्रीकांत त्यागी के अतिक्रमण की जानकारी जैसे ही नोएडा प्राधिकरण को मिली वैसे उसने उचित कदम उठाया।

सर्वे में शामिल लोगों का दावा
नोएडा के कुछ लोग जो इस सर्वे में शामिल थे उन्होंने यह भी दावा किया है कि नोएडा प्राधिकरण के कुछ अधिकारी भी अक्सर दोषी होते हैं।

लोकलसर्किल के संस्थापक सचिन टापरिया ने कहा कि नोएडा कि यह समस्या नोएडा प्राधिकरण के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इस उत्तर प्रदेश के बाकी शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

 

Scroll to Top