ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नितिन गडकरी ने लॉन्च की भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) अशोक लीलैंड के ईवी डिवीजन, स्विच मोबिलिटी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस का को आज पेश कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। उन्होनें इस मौके पर कहा कि आज मुंबई में अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को लॉन्च करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

250 किलोमीटर की रेंज

अभी तक, स्विच यूनाइटेड किंगडम में अपनी ट्विन-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों को चला रहा है। इस इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस EiV22 में 231 kWh की बैटरी और इसे चार्ज करने के लिए डुअल गन चार्जिंग सिस्टम है। कंपनी के अनुसार ये बस एकबार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।

कंपनी ने बताया कि उसे मुंबई में 200 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों का ऑर्डर मिला है और वह देश में इलेक्ट्रिक डबल-डेकर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

इस साल अप्रैल में, स्विच मोबिलिटी ने भारत और यूके में इलेक्ट्रिक बसों और हल्के कमर्शियल व्हीकल की एक सीरीज डेवल्प करने के लिए 300 मिलियन पाउंड के निवेश की घोषणा की थी।

स्विच EiV 22 को भारत के लिए डिजाइन और डेवल्प किया गया है। कंपनी को विश्वास है कि EiV 22  पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सफलता हासिल करेगी।

Scroll to Top