लखनऊ (मानवीय सोच) उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा हुई।
मुलाकात की जानकारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे पी नड्डा जी से भेंटकर अमूल्य मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कुशल संगठनकर्ता,करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @JPNadda जी से भेंटकर अमूल्य मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/EnzuHWvpnh
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) August 18, 2022
इसके पहले, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। बता दें कि यूपी में भाजपा जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। इन मुलाकातों को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। भाजपा ने 2024 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला हो सकता है।
