ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मथुरा में जन्माष्टमी पर हाई अलर्ट

मथुरा   (मानवीय सोच)  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रेड जोन (श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह का अंदरूनी परिसर) और यलो जोन (दोनों धर्मस्थलों के बाहर चारों तरफ) में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वैड ने हर वस्तु को खंगाला और यहां आने वालों की कड़ी तलाशी ली। इसके अलावा ग्रीन जोन (शहर और हाईवे का इलाका) में भी पुलिस और पीएसी के जवान सतर्क और सजग दिखे। नए बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग की गई।

19 अगस्त दिन शुक्रवार को अजन्मे का जन्म होगा। इस जन्म के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों कृष्ण भक्तों का मथुरा में आगमन हो चुका है। कृष्णभक्त बिना परेशानी के अपने आराध्य के दर्शन कर सकें, इसके लिए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह से डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते ने नए बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग से भक्तों के सामान की तलाशी ली गई। लगातार चेकिंग करके संदिग्धों वस्तु और व्यक्तियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से व्यवहार अच्छा रखें। कृष्णभक्त अपने आराध्य के आसानी से दर्शन कर सकें ।

एसएसपी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखी

एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी ने सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा हर संदिग्ध व्यक्ति या फिर वस्तु पर पैनी निगाह बनाए रखने के लिए ताकीद किया। कतई भी हीलाहवाली न बरतने के लिए भी कहा। एसएसपी के साथ एसपी सुरक्षा आनंद कुमार आदि पुलिस अफसर मौजूद रहे।

जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा तैयार

एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा तैयार है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बल, आरएएफ, एटीएस कमांडो और सिविल पुलिस सहित पर्याप्त बल तैनात किया गया है। ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। शहर के कोर एरिया को नो व्हीकल/नो पार्किंग एरिया घोषित किया गया है

Scroll to Top