ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज ; सरकार बनाना आसान है, पर राष्ट्र का निर्माण करना नहीं

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को देश की परवाह नहीं होती है, उन्हें इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता कि राष्ट्र का वर्तमान बने या फिर बिगड़े। ‘हर घर जल’ इवेंट को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्हें देश की परवाह नहीं होती, उन्हें देश का वर्तमान बने या बिगड़े इस बात से फर्क नहीं पड़ सकता। ऐसे लोग पानी के लिए बड़ी-बड़ी बातें जरूर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए काम नहीं कर सकते। आजादी के अमृत काल में जल सुरक्षा भारत की प्रगति के सामने चुनौती न बने। इसके लिए बीते 8 सालों से जल सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बना लेना आसान होता है, लेकिन भाजपा ने राष्ट्र के निर्माण का रास्ता चुना है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सरकार बनाने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते। लेकिन देश के निर्माण के लिए ऐसा करना पड़ता है। कठिन परिश्रम करना जरूरी है।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने राष्ट्र के निर्माण का रास्ता चुना है। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि देश की समस्याओं का हल निकाला जाए और भविष्य को बेहतर किया जाए। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, ‘जो लोग देश की चिंता नहीं करते हैं, वे उसके बारे में कुछ नहीं सोचते। वे लोग जनता से पानी को लेकर बड़े वादे कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए विजन के तौर पर कुछ कर नहीं सकते।’

बीते महीने भी पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोग देश में रेवड़ी कल्चर लाने की तैयारी में हैं। उनकी टिप्पणी पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ ने तीखा रिएक्शन दिया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में बिजली और पानी मुफ्त में देने की स्कीम शुरू की है। इसे लेकर एक वर्ग उस पर निशाना साधता रहा है कि इससे राज्यों की इकॉनमी कमजोर होगी और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा। उसकी ओर से गुजरात और हिमाचल जैसे राज्यों में भी ऐसे ही चुनावी वादे किए गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से जल की चिंता करना भी जरूरी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बीते 8 सालों में हमारी सरकार ने जल के संरक्षण पर जोर दिया है। हमने देश के 10 करोड़ ग्रामीणों तक पानी की सुविधा पाइपलाइन से पहुंचाने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से सरकार को यह बड़ी सफलता मिली है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाए।

Scroll to Top