ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार का विकास का ढिंढोरा छलावा है: मायावती

लखनऊ  (मानवीय सोच) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने यूपी के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में घटित अपराध और अन्य दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा है कि यूपी में केवल विकास का दावा किया जाता है लेकिन केवल ये छलावा है, हकीकत में यहां जंगलराज कायम है।

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, “बाँदा जिले में यमुना नदी पर वर्षों से पुल के अधूरे पड़े रहने के कारण नाव दुर्घटना में अनेकों लोगों की मौत, हापुड़ में पेशी पर आए आरोपी की दिन दहाड़े हत्या व अब हमीरपुर में गैंगरेप की दर्दनाक घटना आदि साबित करती हैं कि यूपी में जंगलराज है और विकास का ढिंढोरा छलावा मात्र।”

मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूपी में कुल मिलाकर कानून का न्यायपूर्ण इस्तेमाल नहीं होने से आपराधिक तत्वों का बेखौफ हो जाना लचर कानून-व्यवस्था का सबूत है। इनका विकास भी कुछ ख़ास ज़िलों तक ही सीमित है जबकि यूपी के हर क्षेत्र में अति-गरीबी व बेरोजगारी है। सरकार इस ओर ज़रूर ध्यान दे।

Scroll to Top