मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल के फार्म हाउस समेत करोड़ों की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर  (मानवीय सोच)  एक बड़ी खबर आ रही है। मुख्तार अंसारी के भाई व गाजीपुर सांसद अफजाल के फार्म हाउस समेत तीन संपत्तियों को कुर्क किया गया है। पत्नी फरहत अंसारी और बेटियों के नाम की संपत्ति भी कुर्क की गई है। करीब 12 करोड़ 35 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है।

भांवरकोल थाना क्षेत्र के माचा गांव स्थित सांसद अफजाल अंसारी के फार्म हाउस सहित तीन भू- संपत्ति को पुलिस प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को मुनादी कराकर कुर्क कर ली। ईडी की छापेमारी के ठीक दूसरे दिन करीब 12 करोड़ 35 लाख रुपये की हुई कुर्की की कार्रवाई से समर्थकों में खलबली मची हुई है।

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत  धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश बीते पांच अगस्त को जारी किया गया था।

दो माह में 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

निर्देश पर मुहम्मदाबाद तहसील के मौजा माचा गांव स्थित सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी और पुत्रियों के नाम फॉर्म हाउस समेत प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। सभी जमीनों की अवैध रूप से खरीद फरोख्त की गई है। जिनकी कीमत एसपी के अनुसार करीब 12 करोड़ 35 लाख रुपये हैं। एसपी ने बताया कि बीते दो माह के अंदर अब तक 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *