ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष अरुण पाठक पर अब धोखाधड़ी का मुकदमा

वाराणसी   (मानवीय सोच) विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। अरुण पाठक पर नौकरी दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये लेने के मामले में भेलुपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि छात्र कौस्तुभ त्रिपाठी की तहरीर पर धोखाधड़ी और धमकी का केस दर्ज किया गया है। नेपाली युवक का सिर मुंडवाकर जयश्रीराम का नारा लगाने के बाद अरुण पाठक चर्चा में आया था। पिछले दिनों महामंडलेश्वर हिमांगी ने भी अरुण पाठक पर छेड़छाड़ और धमकी देने समेत कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

अब केस दर्ज कराने वाले छात्र कौस्तुभ त्रिपाठी का आरोप है कि बीएचयू में स्नातक की पढ़ाई के दौरान काम की तलाश में अरुण पाठक से मुलाकात हुई। अरुण पाठक ने अपने यहां पार्ट टाइम पर पंद्रह हजार रुपये महीने पर रख लिया। दो साल तक कोई वेतन नहीं दिया। करीब तीन लाख रुपये बकाया हो गया।

इस बीच 2017 में अरुण पाठक ने ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में नौकरी लगवाने के लिए फार्म भरवाया। इसके एवज में चार लाख रुपये में बात करने को कहा। अपने पास बकाया वेतन के पैसे के अलावा और पैसा की मांग करने लगा। पीड़ित ने अपने पिता से पढ़ाई के नाम पर एक लाख तीन हजार रुपये लेकर दिया।

पैसा लेने के बाद भर्ती निरस्त होना बताया। तत्कालीन रेल मंत्री मनोज सिन्हा से बात कर रेलवे में नौकरी का झांसा भी दिया। पैसा लेने के बाद अरुण पाठक धमकी देने लगा। पहले भी पुलिस में शिकायत की थी लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा था। अब कई मामलों में अरुण पाठक पर केस और गिरफ्तारी के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

Scroll to Top