ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जल्द दौड़ेगी गोरखपुर-लखनऊ प्रयागराज वंदे भारत

गोरखपुर  (मानवीय सोच)  गोरखपुर से प्रयागराज वाया लखनऊ तक वंदे भारत जल्द दौड़ेगी। इस ट्रेन को चलाने के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। दोनों रेलवे ने यह प्रस्ताव बोर्ड के ही निर्देश पर तैयार किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी।

सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदे भारत गोरखपुर से अपराह्न तीन बजे रवाना होगी और शाम को 7.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से प्रस्थान कर रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से यह ट्रेन सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर सुबह 9.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान करने के बाद अपराह्न 2.20 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंचेगी। बहरहाल बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद दोनों रेलवे के अफसर वंदे भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं।

ऑटोमेटिक दरवाजे और एसी कोच
ट्रेन के कोच वातानुकूलित चेयर कार हैं जिनमें दो बैठने के विकल्प दिए गए हैं। इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। खासियत यह है कि एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। वंदे भारत में प्रदान की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक यह है कि इसके दरवाजे मेट्रो की भांति ही आटोमेटिक खुलते हैं। वहीं, वंदे भारत में इंटरनेट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा है। इसके अलावा, मोबाइल फोन या टैबलेट पर कुछ पढ़ने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

पहली वंदे भारत वाराणसी-नई दिल्ली के बीच
पूरे भारतीय रेल में पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई। वर्तमान में ये ट्रेन निर्बाध रूप से दौड़ रही है। दूसरी वंदे भारत जम्मू से कटरा के बीच चल रही है। तीसरी वंदेभारत का चंडीगढ़ से चेन्नई के बीच ट्रायल हुआ है। चौथी ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ-प्रयागराज शुरू होने की उम्मीद है।

ये होगी टाइमिंग 
-प्रयागराज से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान, दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी
-दोनों मुख्यालयों ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलाने की तैयारी
-7.20 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी

अन्य विशेषताएं
-ट्रेन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्री ड्राइवर की केबिन तक की झलक देख सकें
-सामान को रखने के लिए प्रत्येक कोच में मॉड्यूलर रैक हैं। इससे स्पेस की दिक्कत नहीं होती है।
-पैंट्री में भोजन और पेय पदार्थों को गर्म और ठंडा करने के लिए बेहतर गुणवत्ता के उपकरण भी दिए गए हैं
-मोबाइल या लैपटॉप को आसानी से चार्ज करने के लिए कोच की हर सीट पर सॉकेट उपलब्ध कराए गए हैं
-डिब्बों के बीच के गैप को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह बाहरी शोर को कम करने में मदद करता है।

शेड्यूल
प्रयागराज-लखनऊ-गोरखपुर
प्रयागराज से प्रस्थान-सुबह 6.20 बजे
लखनऊ आगमन-सुबह 9.50 बजे
गोरखपुर आगमन-दोपहर 2.20 बजे
प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती
गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज
गोरखपुर से प्रस्थान-अपराह्न 3 बजे
लखनऊ आगमन-रात 7.15 बजे
प्रयागराज आगमन-रात 10.50 बजे
प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती

 

Scroll to Top