ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा के पूर्व MLA ज्ञानदेव आहूजा का विवादित बयान, बोले- हमने 5 मारे

जयपुर   (मानवीय सोच) राजस्थान के अलवर जिले में अलवर मॉब लिंचिंग मामले में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने विवादास्पद बयान दिया है। ज्ञानदेव ने कहा कि इन्होंने मारा, हमने 5 मारे। अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक ने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। मैंने हमारे लोगों को और कार्यकर्ताओं को बड़ी बड़ी छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे। आंदोलन चलाने वाले चलाते हैं, आंदोलन की कूटनीति तैयार करनी पड़ती है। जुबेर खान नौकरी की बात कह गए हैं। नौकरी कौन सी सरकारी है, वह तो संविदा की है। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, हिंदुस्तान लाइल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उल्लेखनीय है कि  अलवर में गोविंदगढ़ के रामबास गांव में 14 अगस्त को किसान चिरंजीलाल (45) मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। शुक्रवार को गोविंदगढ़ पहुंचे रामगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा विवादित बयान दिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक जेएनयू में कंडोम मिलने के बयान देकर सुर्खियों में आए थे।

विवाद बढ़ने पर दी सफाई

हालांकि, विवाद बढ़ने पर भाजपा के पूर्व विधायक ने सफाई भी दी है। आहूजा ने कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ न निकालें। आहूजा से जब उनके विवादित बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरे बयान का पत्रकार गलत मतलब न निकालें। मॉब लिंचिंग में अब से पहले जो लोग मारे गए, वे गौ तस्करी के आरोपी थे, गोकशी के घटनाओं में शामिल थे। धर्म विशेष की भावनाओं के साथ खेल रहे थे। इसलिए वे मारे गए। जबकि चिरंजीलाल ने कोई गुनाह नहीं किया था। फिर भी उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।

विधायक जुबैर खान बोले- भाजपा नेताओं से ऐसी ही भाषा निकलेगी

ज्ञानदेव आहूजा के धुर विरोधी रामगढ़ विधायक जुबैर खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से इसी तरह की भाषा निकलेगी। ये न तो किसी की मदद करने वाले हैं, न कोई विकास करने वाले हैं। हमारा लक्ष्य है जिस परिवार का मुखिया मरा है उस परिवार को कैसे आर्थिक मदद मिले। नौकरी में मदद हो। जिन्होंने हत्या की है उन्हें कैसे सजा मिले, हमारा लक्ष्य यही है।

 

Scroll to Top