दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली में सबसे जाली पासपोर्ट रैकेट में से एक का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की IGI इकाई ने सबसे बड़े फर्जी पासपोर्ट/वीजा रैकेट में से एक का भंडाफोड़ किया है। IGI डीसीपी तनु शर्मा ने जानकारी दी है कि इस दौरान 325 जाली पासपोर्ट, 175 जाली वीजा और अन्य संबंधित चीजें बरामद की है। पुलिस ने मास्टरमाइंड जाकिर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
