ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला… भारत के टॉप नेताओं पर हमले का प्लान

मॉस्को  (मानवीय सोच) रूस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े ऐसे सुसाइड बॉम्बर को गिरफ्तार किया है, जो भारत में हमला करने की फिराक में था। समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने रूसी संघीय सुरक्षा सर्विस (FSB) के अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। इसके मुताबिक, जिस हमलावर को रूसी अधिकारियों ने पकड़ा है, वह भारतीय लीडरशिप के अभिजात वर्ग के खिलाफ आतंकवादी हमले की साजिश रच रहा था।

अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हिरासत में लिया गया आतंकी मध्य एशियाई क्षेत्र के एक देश का मूल निवासी है। उसने भारत के सत्तारूढ़ हलकों के प्रतिनिधियों में से एक के खिलाफ खुद को उड़ाकर आतंकवादी वारदात करने की योजना बनाई थी। इस आतंकी को आईएस नेताओं में से एक ने तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था।’

आतंकी हरकतों पर सरकार की नजर
गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट और इससे जुड़ी सभी शाखाओं को आतंकवादी संगठन के रूप में नोटिफाइड किया गया है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की पहली अनुसूची में भी इसे शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया के जरिए गुमराह करने की कोशिश
गृह मंत्रालय के मुताबिक, आईएस अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए विभिन्न इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। इसे लेकर संबंधित एजेंसियों की ओर से साइबरस्पेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही कानून के आधार पर दोषियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है।

 

Scroll to Top