ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

JNU में फिर हंगामा, ABVP छात्रों ने पीटे जाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में मारपीट और बवाल की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां छात्र स्कॉलशिप लेने पहुंचे थे। जिसके बाद वहां मौजूद गार्ड के साथ छात्रों की झड़प हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेलोशिप जारी न करने के कारण जेएनयू में एबीवीपी समर्थित छात्रों ने वित्त अधिकारी का घेराव किया। फेलोशिप जारी करने को लेकर हुए इस विवाद के दौरान एबीवीवी समर्थिक जेएनयू के छात्रों ने वित्त अधिकारी को दो घंटे तक बंधक भी बनाए रखा।

थोड़ी देर पहले एबीवीवी जेएनयू ने एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें कहा गया है, ‘JNU के रेक्टर के भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद जब ABVP JNU के कार्यकर्ता JNU के छात्रों के वर्षों से ठप छत्रवृति के लिए आंदोलन कर रहे थे। तब JNU के सिक्योरिटी गॉर्ड के रूप में तैनात रेक्टर के गुंडों ने छात्रों पर हमला किया

छात्रों का आरोप है कि बरसों से रुकी पड़ी फेलोशिप के लिए जब ABVP JNU के कार्यकर्ता और छात्रों ने प्रबंधन के सुस्त रवैये के खिलाफ आवाज उठाई तब जेएनयू के भ्रष्ट रेक्टर के आदेश पर सूर्य प्रकाश ने छात्रों और छात्राों के खिलाफ हिंसा किया।

छात्रों का यह भी कहना है कि विश्वविद्यालय के पास पैसा होने के बाद भी महीनों से प्रशासन छात्रों के पैसे को हड़प रहा है। उनका कहना है कि हमारी ही शोधवृत्ति और छात्रवृत्ति मांगने पर हमसे बदसलूकी की जाती है और बुरी तरह से पीटा जाता है।

जेएनयू में मारपीट की इस घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें करीब आधा दर्जन छात्रों को चोटें आई हैं। जेएनयू में एबीवीपी के अध्यक्ष रोहित कुमार भी इस मारपीट में घायल हो गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि छात्र इस मामले में जल्द ही पुलिस के पास अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

 

Scroll to Top