ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा का मिशन 2024: अखिलेश यादव पहुंचे आजमगढ़

आजमगढ़ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही उपचुनाव के दौरान आजमगढ़ नहीं पहुंचे लेकिन अब बाहुबली रमाकांत यादव से मिलने पहुंचे हैं। सपा से विधायक रमाकांत यादव इस समय जहरीली शराब कांड में जेल में बंद हैं। जेल में ही अखिलेश रमाकांत से मुलाकात की। अखिलेश यादव के आजमगढ़ आने और रमाकांत से मिलने को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

करीब सवा दो बजे अखिलेश यादव इटौरा स्थित जेल के अंदर पहुंचे। करीब एक घंटे का समय मुलाकात के लिए मिला है। रमाकांत को बैरक से बाहर निकालकर हाल में मुलाकात हो रही है। अखिलेश के आगमन को देखते हुए शहर से लेकर इटौरा जेल तक जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसपी सिपी शैलेंद्र लाल स्वयं पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

इससे पहले अखिलेश 17 मई को सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की मां के देहांत पर आजमगढ़ आए थे। एमएलसी चुनाव और फिर लोकसभा उपचुनाव में मिली शिकस्त के बाद ये अखिलेश का आजमगढ़ का पहला दौरा है। दो चुनावों में सपा को अपने ही गढ़ में हार मिलने के बाद अखिलेश के इस दौरे को सीधे तौर पर 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

अखिलेश आजमगढ़ से सांसद रहे हैं। यहां हुए लोकसभा उपचुनाव में वो प्रचार के लिए नहीं आए थे। जबकि उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव सपा से प्रत्याशी थे। सपा को अपने ही गढ़ में हार का सामना करना पड़ा। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिये अखिलेश फिर आजमगढ़ में सक्रिय होने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव को आजमगढ़ आने का कार्यक्रम 3 बार बदला है। पहले अखिलेश 20 अगस्त को आना था। अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ और 21 अगस्त को आने का प्रोग्राम बना। फिर नए प्रोटोकॉल में 23 अगस्त को आना फाइनल हो गया। अब 22 को ही पहुंच गए।

पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे रमाकांत यादव

रमाकांत यादव अब तक पांच बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके हैं। रमाकांत यादव 1985 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते और विधायक बने थे। इसके बाद 1991 और 1993 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए। 1996 में पहली बार सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता।

1999 में दोबारा सपा से सांसद बने। 2004 में बसपा के टिकट पर सांसद बने। 2009 में भाजपा ने टिकट दिया और लोकसभा पहुंचे। 2014 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2019 में भाजपा से टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस के टिकट पर भदोही से लोकसभा का चुनाव लड़ा। पिछले चुनाव से पहले फिर सपा में आए और विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे।

Scroll to Top