ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंदुओं का अपमान किया’, सिद्धारमैया पर भाजपा का बड़ा आरोप

बेंगलुरु (मानवीय सोच) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया पर एक ‘बार फिर से हिंदुओं की आस्था का अपमान’ करने का आरोप लगाया है। भाजपा कर्नाटक के प्रमुख नलिन कुमार कटील ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धारमैया ने एक बार फिर हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है क्योंकि वे मांस खाने के बाद मंदिर गए थे। दरअसल इससे पहले सिद्धारमैया ने पूछा था कि “अगर मैं लंच में मांस खाऊं और शाम को मंदिर जाऊं तो इसमें गलत क्या है?”

इस पर भाजपा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर हिंदू भावनाओं को आहत किया। उन्होंने कहा, “एक बार फिर उन्होंने (सिद्धारमैया) ने हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। लोग उन्हें करार जवाब देंगे जो मंदिर को लेकर हिंदुओं की भावनाओं को नहीं समझते हैं। चुनाव नजदीक आने पर ही मंदिरों में जाने का ड्रामा क्यों करते हैं।”

भाजपा द्वारा आरोप लगाने के बाद सिद्धारमैया ने सवाल किया, “मैंने दोपहर 2:30 बजे सुदर्शन गेस्ट हाउस में खाना खाया और देर शाम, मैंने एक मंदिर में जाकर पूजा की। क्या किसी मंदिर में जाने से पहले भगवान ने कोई विशिष्ट भोजन निर्धारित किया है? लोग रात में मांस खाते हैं और अगली सुबह मंदिरों में जाते हैं। मुझे दोपहर में मांस क्यों नहीं खाना चाहिए और शाम को मंदिर क्यों नहीं जाना चाहिए?” भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग (बीजेपी वाले) हर उस जगह जहर इंजेक्ट करते हैं, जहां लोग अच्छे से रह रहे हैं। यह उनका काम है।

Scroll to Top