ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गोदावरी नदी पर बनने वाली पोलावरम सिंचाई परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए तदर्थ आधार पर 10,000 करोड़ रुपये की मांग की. मुख्यमंत्री ने बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार के नाते मुलाकात की. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री से हुई 40 मिनट की मुलाकात के दौरान रेड्डी ने कहा कि पैसे के में पोलावरम परियोजना पूरी होने में देरी हो रही है. उन्होंने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री से 55,548.87 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमानों को मंजूरी दिए जाने का आग्रह किया.

मुख्यमंत्री ने इस परियोजना पर राज्य सरकार की ओर से खर्च किए गए 2,900 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की भी मांग की और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अन्य राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं की तर्ज पर पाक्षिक रूप से बिल के भुगतान किए जाएं, ना कि घटक वार तरीके से.

दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि पोलावरम परियोजना पर हो रहा काम जारी रहे, इसके लिए तदर्थ आधार पर 10,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएं. उन्होंने इस परियोजना के प्रभावितों को राहत और पुनर्वास के लिए भी केंद्रीय मदद की गुहार लगाई.

इससे पहले, पोलावरम सिंचाई परियोजना की लागत 35,000 करोड़ रुपये थी. इस परियोजना का लक्ष्य 2.91 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई, 960 मेगावाट बिजली का उत्पादन और उद्योग व आंध्र प्रदेश के 540 गांवों के लिए पानी की जरूरतें पूरी करना है.

मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय किए गए वादों खासकर, विशेष राज्य के दर्जे की भी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष दोहराई. विजयनगरम जिले में प्रस्तावित भोगापुरम हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दिए जाने, 12 चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना किए जाने, वाईएसआर जिले में एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित किए जाने और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को कोष जारी किए जाने की मांग की.

मुख्यमंत्री रेड्डी पोलावरम परियोजना के लिए प्रधानमंत्री से 55,548.87 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमानों को मंजूरी देने की पिछले कुछ समय से मांग करते रहे हैं. उनका तर्क है कि राज्य सरकार राहत और पुनर्वास को आगे ले जाने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि इसमें बहुत अधिक खर्च है.

Scroll to Top