ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश

लखनऊ (मानवीय सोच) बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को 17 ठिकानों पर छापा मारा। मऊ सदर सीट से सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 12 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उसे गिरफ्तार कर 25 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने का आदेश हैं। सोमवार को पुलिस टीम ने उसके चचेरे भाई व विधायक मन्नू अंसारी के फ्लैट पर भी दबिश दी। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके संबंध में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विधायक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए एमपी एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जिसमें आदेश था कि उसे गिरफ्तार कर 25 अगस्त तक कोर्ट को सूचित किया जाए। अब्बास अंसारी के खिलाफ महानगर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि महानगर पुलिस को पूर्व में सूचना दिए बिना ही लखनऊ से जारी डबल बैरल बंदूक के लाइसेंस को नई दिल्ली के पते पर ट्रांसफर करा लिया था। इस मामले में अब्बास के खिलाफ महानगर थाने में 2019 में तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।

छह थानाक्षेत्रों में तलाश, कई रिश्तेदारों के घर भी दबिश
डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक अब्बास अंसारी की तलाश में सोमवार को पुलिस टीम ने 10 थानों की पुलिस ने लखनऊ के छह थानाक्षेत्रों महानगर, हजरतगंज, वजीरगंज, कैसरबाग, आलमबाग व गोमतीनगर विस्तार में 17 ठिकानों पर दबिश दी गई। इसमें उसके कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। तो कुछ कारोबारी साझीदार हैं। अब्बास की तलाश में उत्तरी जोन के एडीसीपी अनिल यादव, एसीपी महानगर जया शांडिल्य, गाजीपुर राजकुमार सिंह के साथ 7 ट्रक पीएसी मौजूद थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

चार स्थानों पर पुलिस ने डाला डेरा
डीसीपी उत्तरी के मुताबिक चार पुलिस टीम गाजीपुर, मऊ, वाराणसी व दिल्ली में डेरा डालकर बैठ गई है। अब्बास की लोकेशन लगातार बदल रही है। जिसके कारण पकड़ने में दिक्कत हो रही है। पिछले एक महीने में वह दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, उत्तराखंड, पंजाब व छत्तीसगढ़ गया था। जिसके कारण उसकी लोकेशन इन राज्यों में मिली थी। इन राज्यों में भी क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम भेजी गई है।

Scroll to Top