ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

टी राजा सिंह भाजपा से निलंबित

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि धार्मिक आस्था के अपमान के संबंध में कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ बीती रात हैदराबाद में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा कमिश्नर ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए थे और सर तन से जुदा वाले नारे लगाए थे। उधर, भाजपा उन्हें पार्टी से निलंबित कर चुकी है।

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह के साथ यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने भड़काऊ बयान दिया है। पहले भी अभद्र भाषा के लिए उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वो भड़काऊ टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। तमाम बयानों के बाद भी साल 2018 में वो गोशामहल विधानसभा सीट को जीतने में कामयाब रहे।

भाजपा ने किया निलंबित
टी राजा सिंह के भड़काऊ बयान पर भाजपा ने उन पर ऐक्शन लिया है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है।

फेसबुक भी कर चुका है बैन
टी राजा सिंह “भड़काऊ” टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, उनके खिलाफ दर्जनों मामले हैं, जिनमें से ज्यादातर “अभद्र भाषा” के लिए हैं। साल 2020 में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने राजनेता को मंच और इंस्टाग्राम से कथित तौर पर नफरत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

भाजपा के फ्लोर लीडर रहे टी राजा सिंह
टी राजा सिंह तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वह वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान उनके लिए प्रचार किया था।

Scroll to Top