ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर बोले दिग्विजय सिंह : राहुल गांधी से जबरदस्ती नहीं कर सकते

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) राहुल गांधी को जबरन कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता, यदि वह यह पद नहीं संभालना चाहते। कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि राहुल गांधी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं तो फिर हम उसके लिए दबाव नहीं बना सकते। इससे पहले सोमवार को ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेना चाहिए। उनका कहना था कि देश भऱ के कांग्रेसी उनकी ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। यदि वह पद संभाल लेते हैं तो कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को खुशी होगी।

कांग्रेस में 20 सितंबर तक अध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने के संकेत नहीं दिए हैं। 2019 में पार्टी चीफ के पद से इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी लगातार इस पद को संभालने से इनकार करते रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है।

दिग्विजय सिंह ने एनडीटीवी से कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस के लोग राहुल गांधी से लगातार अध्यक्ष बनने की अपील कर रहे हैं। यह उन पर ही निर्भर करता है। आप किसी से जबरदस्ती कैसे कर सकते हैं? हम तो सभी को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है। सोमवार को ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को देश भऱ के कांग्रेसियों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए और अध्यक्ष पद स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘यदि राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो देश का हर कांग्रेसी निराश होगा। इसके चलते बहुत से लोग घर बैठ जाएंगे और हमें निराशा होगी। उन्हें खुद ही यह पद स्वीकार कर लेना चाहिए। कांग्रेसियों की भावनाओं को समझना चाहिए।’ उनका कहना था कि कांग्रेस में एकतरफा राय यही है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें पद स्वीकार करना चाहिए।
Scroll to Top