ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाबा रामदेव पर एलोपैथ डॉक्टरों के ख़िलाफ़ बोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच) एलोपैथ के खिलाफ बोलने पर बाबा रामदेव पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए. CJI एन वी रमन्ना ने कहा कि बाबा रामदेव  डॉक्टरों पर एलोपैथी आदि का आरोप क्यों लगा रहे हैं, उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया है जो अच्छा है. लेकिन उन्हें अन्य प्रणालियों की आलोचना नहीं करनी चाहिए. इस बात की क्या गारंटी है कि वह जो उनका अनुसरण करेगा वह सब कुछ ठीक कर देंगे. बाबा रामदेव इस तरह व्यवस्था की आलोचना क्यों कर रहे हैं?

जस्टिस सीटी रविकुमार ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे एलोपैथी का मजाक उड़ाया जा रहा है. सु्प्रीम कोर्ट ने केंद्र और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. IMA ने आरोप लगाया कि देश में वैक्सीनेशन  अभियान और आधुनिक एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है

आपको बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव और एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के बीच हमेशा से ही विवादों का पुराना नाता रहता है. पिछले दिनों ही बाबा ने एक बार फिर हमला करते हुए एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर सवाल उठाए थे. एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को झूठ की पैथी करार देते हुए बाबा ने कहा कि इस पैथी में मरीजों का इलाज संभव नहीं होने की बात कही जाती है. ये पहली बार नहीं था जब बाबा रामदेव ने एलोपैथी पर सवाल उठाए हों.

Scroll to Top