ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू में छह घंटे से भी कम समय में चार बार भूकंप के झटके

जम्मू:  (मानवीय सोच) जम्मू कश्मीर में मंगलवार को छह घंटे से भी कम वक्त में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप देर रात दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

दूसरा भूकंप देर रात तीन बजकर 21 मिनट पर आया और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 मापी गयी. भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र में डोडा से 9.5 किलोमीटर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी में था. उन्होंने बताया कि तीसरी बार 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके देर रात तीन बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र उधमपुर से 29 किमी. पूर्व में, 10 किलोमीटर की गहरायी में था.

अधिकारियों ने बताया कि चौथी बार भूकंप मंगलवार को सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 2.9 थी. भूकंप का केंद्र उधमपुर से 26 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में जमीन से पांच किमी. की गहरायी में था. उन्होंने बताया कि बहरहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.

Scroll to Top