ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

20 हजार रिश्वत लेते दारोगा-सिपाही गिरफ्तार

संभल :  (मानवीय सोच)  दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते दारोगा और सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने पुलिस चौकी में ही अचानक धावा बोलकर दोनों को पकड़ लिया। मामला संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के डीएसएम पुलिस चौकी का है। दोनों को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन की टीम बहजोई थाने ले गई। वहां से आवश्यक कार्रवाई की गई। माना जा रहा है कि यही से दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एंटी करप्शन टीम में शामिल इस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के दोहरी गांव के अनिल के साथ गांव के ही कुछ लोगों का विवाद हुआ था। इस मामले में 8 अगस्त को एनसीआर दर्ज की गई थी। एनसीआर में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई तो दारोगा दीपक कुमार के कहने पर सिपाही आनंद कुमार ने एफआईआर और कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई। एंटी करप्शन टीम ने दारोगा और सिपाही को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया। मंगलवार को रिश्वत के लिए 20 हजार रुपये देकर वादी अनिल को दारोगा के पास भेजा।

दारोगा से पहले सिपाही आनंद कुमार ने 20 हजार रुपये लिए और दरोगा दीपक कुमार को दिया। जैसे ही रुपये सिपाही ने दारोगा को रुपये दिये एंटी करप्शन की टीम ने धावा बोल दिया। दोनों को पुलिस चौकी से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अपनी गाड़ी में दोनों को बैठाकर टीम के सदस्य थाने लेकर आ गए। इस दौरान सिपाही लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा। उसने इसके लिए दारोगा को जिम्मेदार बताया।
Scroll to Top