ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुनिया का पहला मामला, एक साथ हो गया मंकीपॉक्स, कोविड19

(मानवीय सोच) यह सुनकार आप हैरान-परेशान हो सकते हैं कि इटली का एक शख्स एक ही समय में कोविड 19, मंकीपॉक्स और एचआईवी, तीनों से ही संक्रमित पाया गया। गले में खराश, सिरदर्द, थकावट, बुखार  और जलन की शिकायत के बाद टेस्ट में यह बात सामने आई। यह दुनिया का पहले ज्ञात मामला है, जब कोई शख्स इन तीनों बीमारियों से एक साथ संक्रमित पाया गया हो।

‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन’ में छपी रिपोर्ट में इस शख्स का नाम नहीं बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह शख्स 5 दिनों के ट्रिप पर स्पेन गया था और वहां से लौटने के 9 दिनों बाद उसमें ये सारे लक्षण दिखने लगे। लक्षणों के तीसरे दिन शख्स के कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई।

उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चकत्ते के बाद दाने भी आ गए। घबराकर वह शख्स अस्पताल के इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में पहुंचा और और उसके बाद उसे संक्रमण रोग विभाग में रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित शख्स के शरीर के अन्य भागों के साथ-साथ मलद्वार वाले हिस्से में भी घाव हो गए थे। फिर टेस्ट रिपोर्ट में मंकीपॉक्स  और एचआईवी संक्रमण भी कन्फर्म हो गया है। SARS-CoV-2 जीनोम की सीक्वेन्सिंग में यह पता चला कि उन्हें ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.5.1 का संक्रमण हुआ है, जबकि उन्हें फाइजर की वैक्सीन की दोनों डोज दी गीई थी।

पूरे मामले की केस स्टडी जर्नल में 19 अगस्त को छपी थी। कोविड 19 और मंकीपॉक्स से रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब एचआईवी संक्रमण का इलाज होना है।

Scroll to Top