ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम सुरक्षा में चूक मसले पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि गायब थे DGP, किसके इशारे पर ऐसा कर रही थी कांग्रेस

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पंजाब में चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक मसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस वक्त जब पीएम की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह प्रोटोकॉल का मामला था। उस वक्त न सीएम था, न मुख्य सचिव था। न डीजीपी थे और एसएसपी भी नहीं थे। यह सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस ने देश के सबसे लोकप्रिय नेता की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक मसले पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चूक एक भयावह स्थिति भी उत्पन्न कर सकती थी? आखिर किसके इशारे पर कांग्रेस ऐसा कर रही थी। कांग्रेस तो एक ही परिवार के इशारे पर चलती है। पूर्व सीएम चन्नी जी बताएं कि किसके कहने पर ऐसा किया गया। उन्होंने खुद ही बताया था कि मैं परिवार के किस व्यक्ति को रिपोर्ट कर रहा था। मीडिया यदि अपनी पुरानी क्लिप्स देखेगा तो पता चल जाएगा कि एक फ्लाईओवर पर कैसे पीएम अकेले खड़े थे।

अनुराग ठाकुर ने कहा, आखिर यह कैसे हुआ कि डीजीपी गायब हो, सीएम फोन पर न हो और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ हो जाए। वह भी ऐसे इलाके में जो सीमा के बेहद करीब हो गए। राजनीति में आखिर कैसे इतना नीचे गिर गए। यह भी समझने की बात है कि आखिर अधिकारी किसके इशारे पर काम कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में किसके इशारे पर कोताही बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था में चूक करने वाले लोग तो सामने आ गए हैं, लेकिन षड्यंत्र रचने वाले कौन थे। मेरा सवाल है कि दिल्ली से कौन ऐसा नेता था, जो इस साजिश में इशारे कर रहा था।

Scroll to Top