ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोवा पुलिस ने दर्ज किया सोनाली फोगाट की हत्या का मामला

पणजी  (मानवीय सोच) गोवा पुलिस ने भाजपा नेता व अभिनेत्री सोनाली फोगट की मौत के मामले में उनके भाई रिंकू ढाका की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। मामला अंजुना पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इसी थाने के अधिकार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सोनाली की मौत हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा, “हमने उनके भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।”

सोनाली के भाई ढाका ने आरोप लगाया था कि उनकी बहन की मौत एक पूर्व नियोजित हत्या थी। उन्होंने कहा, “मंगलवार शाम को राज्य में पहुंचने के बाद मैंने खुद से कुछ पूछताछ की है। यह सामान्य मौत नहीं है। यह एक पूर्व नियोजित हत्या है। मेरा मानना ​​है कि इसके पीछे सुधीर सांगवान (फोगट के मैनेजर) और एक सुखविंदर सिंह है। वे कई दिनों से इसकी योजना बना रहे थे। जिस दिन हत्या हुई थी उस दिन उसने अपनी मां, बहन, मुझसे और अन्य लोगों से बात की थी। बातचीत से हमें पूरा यकीन है कि वह मुश्किल में थी। उसके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता था।”

फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने हालांकि आरोप लगाया कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने अपनी मां, बहन और एक अन्य रिश्तेदार से बात की थी और इस दौरान वह परेशान थी और उन्होंने अपने दो सहयोगियों के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में उनके (फोगाट के) फार्महाउस से सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण चीजें उनकी मौत के बाद गायब हो गई हैं।

हरियाणा में हिसार से भाजपा नेता फोगाट (42) को उत्तरी गोवा के अंजुना में सेंट एंथोनी अस्पताल में मंगलवार सुबह मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आशंका है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। फोगाट के परिजन मंगलवार की रात गोवा पहुंचे थे।

Scroll to Top