ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया

मऊ  (मानवीय सोच)  सदर सीट से सुभासपा से विधायक अब्बास अंसारी को बृहस्पतिवार को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया। उसके खिलाफ महानगर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को लखनऊ पुलिस डेढ़ महीने से तलाश रही है। कोर्ट ने 12 अगस्त को आदेश दिया था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर 25 अगस्त तक कोर्ट में पेश करे। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ 135 ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

महानगर  में 2019 में सुभासपा से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पेशी से लगातार गायब रहने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारन्ट जारी किया। इसके बाद से ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिये 12  टीमें बना दी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस को उसके पंजाब में होने का पता चला था। एक टीम पंजाब भी भेज दी गई थी।

इससे पहले दिल्ली, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी और लखनऊ में कई जगह दबिश दी गई लेकिन उसे नहीं पकड़ सकी। उसे भगो़ड़ा घोषित करने के लिये पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी थी। पर, कोर्ट ने इसे खारिज करते हुये पुलिस को आदेश दिया था कि उसे 25 अगस्त तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे।

पुलिस ने मेट्रो सिटी स्थित फ्लैट पर पूछताछ की फिर वजीरगंज और विधायक आवास पर कई बार दबिश दी लेकिन अब्बास अंसारी को पकड़ नहीं सकी। बृहस्पतिवार को कोर्ट की मोहलत खत्म हुई। जिसके बाद महानगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने अर्जी दाखिल की। जिस पर कोर्ट ने सुभासपा विधायक को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस अब इसकी नोटिस चस्पा कराने की तैयारी कर रही है।

Scroll to Top