ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस ने दबोचे सड़क के शराबी, पुलिस कमिश्नरेट के सभी जोन में कार्रवाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सड़कों पर खुलेआम शराब के जाम लड़ाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस हरकत में आई। लखनऊ मंडल के प्रभारी व पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की शराब की दुकानों के बाहर ही जाम लड़ाए जाने को लेकर सोमवार को नाराजगी जताने के बाद भी नींद में रहे पुलिस अधिकारियों की लापरवाही को ‘अमर उजाला’ ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।

इसके बाद सड़कों पर मुस्तैद दिखी पुलिस ने 247 शराबियों को गिरफ्तार किया। वहीं, करीब इतनी ही संख्या में सड़क पर जाम लड़ा रहे लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने 200 से ज्यादा दुकानों के बाहर हालातों का जायजा लिया।

पुलिस बुधवार देर शाम से ही सड़कों पर दिखी। सभी जोन में शराब की दुकानों के बाहर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर जाम लड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकान के बाहर पीने वालों को शराब न दी जाए।

दुकान के बाहर किसी ने शराब पी तो दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान गोमतीनगर, विभूतिखंड, चौक, ठाकुरगंज समेत अन्य इलाकों में पुलिस टीम ने कार की डिग्गी, बाइक में टंगे थैलों तक को चेक किया।

कहां, कितनी गिरफ्तारियां
जोन — संख्या
पूर्वी — 29
दक्षिणी — 44
पश्चिमी — 81
उत्तरी — 64
सेंट्रल — 29

जारी रहेगी सख्ती
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ सभी जोन में सख्ती की गई है। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Scroll to Top