ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली विधानसभा सत्र में मनीष सिसोदिया ने विपक्ष को दी चुनौती : 1,000 और छापेमारी करा लो

दिल्ली  (मानवीय सोच)  विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में भारी हंगामे के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन पर सीबीआई छापेमारी की निंदा करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। सिसोदिया ने कहा कि दुनिया भर में उन्हें मिली प्रशंसा को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है।

दिल्ली विधानसभा में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1,000 और छापेमारी करो, लेकिन तुम्हें मेरे पास कुछ भी नहीं मिलेगा। मैंने दिल्ली में शिक्षा की प्रगति के लिए काम किया है। केवल यही एक चीज है, जिसका मैं दोषी हूं। हमने जो किया है, आज दुनियाभर में उसकी तारीफ हो रही है, जिसे वो पचा नहीं पा रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आम आदमी पार्टी (आप) के उन आरोपों के बाद बुलाया गया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ‘आप’ के विधायकों को लालच देकर केजरीवाल सरकार गिराने को कोशिश कर रही है।

डिप्टी स्पीकर द्वारा नियम 280 के तहत सवाल नहीं उठाने देने के फैसले पर बीजेपी विधायकों के हंगामे के बाद दिल्ली विधानसभा को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

दिल्ली विधानसभा सत्र में भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच, डिप्टी स्पीकर ने सभी विपक्षी विधायकों को पूरे दिन के लिए बाहर करने का आदेश दिया, जिसके बाद भाजपा विधायकों ने बाहर निकालने के बाद विरोध करना शुरू कर दिया।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 26 अगस्त को आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की छापेमारी और सत्तारूढ़ ‘आप’ के उन आरोपों पर मचे सियासी घमासान के बीच बुलाया गया था कि भाजपा अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने के लिए ‘आप’ के विधायकों को लालच दे रही है।

दिल्ली विधानसभा के संयुक्त सचिव के पत्र में कहा गया है कि डिप्टी स्पीकर ने आज के लिए सत्र बुलाने का निर्देश दिया है। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर ‘आप’ के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी।

बाद में केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करने का दावा करते हुए भाजपा पर भी हमला बोला। वह पार्टी विधायकों के साथ राजघाट के दौरे के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की लंबी छापेमारी के बाद भी जांच एजेंसी को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

Scroll to Top