ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजाद के घर पर जी-23 नेताओं की मीटिंग

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की रविवार को बैठक होगी, जिसमें पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर फैसला होगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके गुलाम नबी आजाद के आवास पर जी-23 ग्रुप के मेंबर्स की बैठक हुई है। जानकारी के अनुसार, आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर 51 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था।

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से एक दिन बाद जी-23 सदस्यों ने आजाद के आवास पर मीटिंग की है। जानकारी के अनुसार, बैठक आजाद के बुलावे पर की गई। हालांकि बैठक में किस बात पर चर्चा हुई यह पता नहीं लग पाया है। कल यानी रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होनी है जिसमें, कांग्रेस ने अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है।

इससे पहले आजाद ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को लिखे पांच पन्नों का पत्र भेजकर इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं की तीखी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी नाममात्र की अध्यक्ष हैं, जबकि सारे फैसले राहुल गांधी और उनके पीए-गार्ड ले रहे हैं। आजाद के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन पर निजी हमले किए।

सीडब्ल्यूसी बैठक में क्या
कांग्रेस पार्टी के लिए 28 अगस्त का दिन काफी अहम है। साल 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी छोड़ दी थी। उसके बाद से उन्हें मनाने के लाख दावे किए गए लेकिन, उन्होने अध्यक्ष पर फिर आना स्वीकार नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, राहुल अभी भी ना पर अडिग हैं। ऐसे में कल होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीफ पर फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने अपने बयानों से साफ किया है कि वो गांधी फैमिली से बाहर किसी को अध्यक्ष नहीं बनाना चाहते। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के नेताओं की इकलौती चॉइस है। उन्हें हां बोलना ही होगा।

जी-23 बैठक के मायने
उधर, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से एक दिन पहले आजाद के घर पर जी-23 मेंबर्स का जुटना कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। आजाद के बुलावे पर असंतुष्ट ग्रुप बैठक के लिए इकट्ठा हुआ है। यह पता नहीं लग सका है कि बैठक में किस बात पर चर्चा होनी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि आजाद अब जम्मू कश्मीर की राजनीति पर फोकस करना चाहते हैं। जल्द अपनी नई पार्टी का वो ऐलान कर चुके हैं।

Scroll to Top