लड़की ने बस्‍ती के तीन डॉक्‍टरों पर लगाया गैंगरेप का आरोप; जानें पूरा मामला

लखनऊ   (मानवीय सोच)   बस्‍ती आई एक लड़की ने जिले के तीन डॉक्‍टरों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। एसपी दफ्तर पहुंचकर लड़की ने इनमें से एक डॉक्‍टर पर मारपीट सहित कई अन्य गम्‍भीर आरोप भी लगाए। महिला थाना पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लड़की का आरोप है कि बस्ती के एक डॉक्टर से उसका संपर्क एक एप के जरिए 2021 में हुआ। एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के बहाने उसे अपने साथ बस्ती ले आया। यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मना करने पर मारा पीटा और धमकी दी।

लड़की का कहना है कि 10 अगस्त 2022 को एक इंटरव्‍यू के चक्‍कर में वह फिर से इस डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके दो और डॉक्‍टर दोस्त आ गए। फिर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *