ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अचानक सड़क पर जाकर लेट गई अस्पताल में भर्ती महिला

यूपी  (मानवीय सोच)  बदायूं में एक महिला अस्पताल के वार्ड से निकलकर सीधे सड़क पर आकर लेट गई। यह देखकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के कुछ देर के लिए हाथ-पांव फूल गए। महिला ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। दरअसल मारपीट में घायल को उचित उपचार न मिलने से नाराज महिला अस्पताल गेट पर लेट गई थी, जिससे हड़कंप मच गया। महिला दोबारा मेडिकल कराने की जिद पर रही।

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे रास्ते से हटाया। बावजूद इसके वह अपनी बात पर अड़ी थी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नौशेरा गांव निवासी कुंती 10 अगस्त को गांव में दूसरे पक्ष के लोगों से हुई मारपीट में घायल हो गई थी। पुलिस ने उसका मेडिकल जिला अस्पताल में कराया। इधर, कुंती का आरोप है कि आरोपी पक्ष के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

दोबारा मेडिकल कराने पर अड़ी

महिला का आरोप है कि मेडिकल ठीक ढंग से नहीं किया गया। इसलिए मुकदमे में गंभीर धारा नहीं बनी। नतीजतन आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। महिला ने पहले जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास हंगामा किया। जबकि इसके बाद गेट पर आई और बीच सड़क पर लेट गई। कुछ देर में वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। आवागमन बाधित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे हटाया।  इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी राम ने बताया कि मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं है। महिला को शिकायत थी तो वह सीधे आकर उनसे मिलती।

 

Scroll to Top