ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुश्किलों की मझधार में नौका पर सवार

रांची  (मानवीय सोच) झारखंड में चल रहे सियासी संकट को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक  हुई। बैठक के बाद शनिवार को तीन बसों में सवार होकर किसी अज्ञात गंतव्य के लिए रवाना होते देखे गए। इसके बाद लतरातू डैम पहुंचे मुख्यमंत्री और विधायकों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। माना जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन इस वक्त मुश्किलों की मझधार से गुजर रहे हैं, लेकिन इस बोट राइड से उन्होंने विपक्षियों को अपनी मजबूती का संदेश दिया है।

एक नेता ने बताया था, ‘अगर जरूरत पड़ी तो सभी सत्तारूढ़ विधायकों को एक ही गंतव्य पर भेजा जाएगा। सभी विधायक अपना सामान लेकर मुख्यमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने आए हैं।’

राज्यपाल रमेश बैस के कार्यालय में सूत्रों ने बताया कि शनिवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) को विधायक के रूप में सोरेन की अयोग्यता का आदेश भेजने की संभावना है। 

चुनाव आयोग ने गुरुवार को राज्यपाल बैस को एक याचिका पर अपनी राय भेजी थी। सीएम सोरेन को एक खनन पट्टे का विस्तार करके चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी। मामले में याचिकाकर्ता भाजपा ने सोरेन को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

इसी बीच सीएम सोरेन ने ट्वीट किया, ‘हमारे विरोधी राजनीतिक रूप से हमसे मुकाबला करने में असमर्थ हैं। वे संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेकिन हम चिंतित नहीं हैं। यह वे लोग हैं जिन्होंने हमें कुर्सी दी है। आप जो कर सकते हैं करो, मेरे लोगों के लिए मेरा काम कभी नहीं रुक सकता।

कांग्रेस ने कहा है कि वह सोरेन को सर्वसम्मति के उम्मीदवार के रूप में समर्थन देगी। कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने कहा, ‘हमारा गठबंधन मजबूत है। हम हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में समर्थन देंगे।

सीएम सोरेन को चुनाव लड़ने से रोक नहीं दिया गया है। भाजपा ने नए सिरे से चुनाव का आह्वान किया है और मुख्यमंत्री से “नैतिक आधार पर” इस्तीफा देने के लिए कहा है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सूत्रों के अनुसार कुछ विधायक सुबह दो बजे लातूर पहुंचे। अधिकांश विधायक जाने से हिचक रहे हैं और झामुमो के वरिष्ठ नेता बसंत सोरेन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। कुछ बसें हैं विधायकों के लिए रांची में खड़ी है।’

81 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के 49 विधायक हैं। सबसे बड़ी पार्टी झामुमो के 30 विधायक, कांग्रेस के 18 विधायक और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के पास 26 विधायक हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 50 विधायक हैं (अध्यक्ष सहित जो 56 तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा से “रिसॉर्ट राजनीति” सीखी है।

Scroll to Top