ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मैं स्मृति ईरानी बोल रही हूं, सुनते ही लेखपाल ने काट दिया केन्द्रीय मंत्री का फोन

अमेठी   (मानवीय सोच) हेलो दीपक जी, स्मृति ईरानी बोल रही हूं …फोन डिस्कनेक्ट ..फिर सीडीओ ने नंबर डायल किया। हैलो लेखपाल जी, अंकुर को जानते हैं…..मैं स्मृति ईरानी बोल रही हूं साहब …..सांसद अमेठी। आप अंकुर को जानते हैं …….लीजिए वे आपको अपना परिचय देंगे। बात करिए। शनिवार को जिले के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब कादूनाला स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करके लौट रही थी तो गौतमपुर पूरे पहलवान गांव निवासी करुणेश सिंह अपनी अर्जी लेकर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पिता जी परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे। उनकी मृत्यु हो गई है।

मां सावित्री देवी को पेंशन मिलनी है लेकिन लेखपाल द्वारा सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इस पर स्मृति ने लेखपाल का नंबर मांगा और सीडीओ ने उसे डायल किया। पहली बार डिस्कनेक्ट हो जाने के बाद फिर से नंबर डायल किया तो लेखपाल दीपक कुमार केंद्रीय मंत्री को पहचान नहीं सके। स्मृति ने सीडीओ को फोन दिया तो लेखपाल सीडीओ को भी नही पहचान सका। इस पर सीडीओ ने लेखपाल को विकास भवन आकर मिलने को कहा। करुणेश ने बताया कि लेखपाल द्वारा काम को लेकर टरका दिया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम सविता यादव ने बताया कि लेखपाल थोड़ा ऊंचा सुनता है।

Scroll to Top