ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चीन से दूरी के बीच भारत के लिए अमेरिकन नेवी अफसर माइक गिल्डे का बयान : ‘दुश्मन का दुश्मन दोस्त’

वॉशिंगटन  (मानवीय सोच) एक पुरानी कहावत है कि ‘दुश्मन का दुश्मन दोस्त’। चीन के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच अमेरिका अब भारत को कुछ ऐसी ही भूमिका में देख रहा है। अमेरिका के अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशनल हेड एडमिरल माइक गिल्डे के दिए एक बयान से कुछ ऐसा साबित हो रहा है। अमेरिकी नेवी के सबसे बड़े अधिकारी माइक गिल्डे ने कहा कि भविष्य में चीन को काउंटर करने में भारत अमेरिका के एक बड़ा सहयोगी साबित होगा। गिल्डे ने यह बयान वॉशिंगट में आयोजित एक सेमिनार के दौरान दिया है। बता दें कि हाल ही में चीन और अमेरिका के संबंधों में तल्खी नए सिरे से उभरी है। पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष्य नैंसी पेलोसी और फिर अमेरिकी सांसदों का एक दल ताइवान पहुंचा था। चीन ने इसे अपनी संप्रभुता पर सवाल माना था और अमेरिका को परिणाम भुगत लेने की चेतावनी दी थी।

भारत की जमकर तारीफ
अमेरिकी नेवी के सबसे बड़े अधिकारी माइक गिल्डे ने कहा कि चीन को रोकने के लिए जापान और भारत के रूप में दो अहम प्रतिरोध मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगर चीन की नीयत ताइवान को लेकर खराब होती है तो भारत और जापान उसे रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। माइक गिल्डे ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने किसी अन्य देश की तुलना में भारत की ज्यादा यात्रा की है।

भारत-चीन सीमा संघर्ष की तरफ इशारा
इसकी वजह यही है कि हमारा मानना है कि भविष्य में वह हमारे लिए एक बड़ा रणनीतिक साझीदार होगा। पिछले साल अक्टूबर में भारत की पांच दिवसीय यात्रा की तरफ इशारा करते हुए गिल्डे ने कहा कि हिंद महासागर युद्धक्षेत्र हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट यह है कि भारत और चीन की सीमा पर हालात बहुत सामान्य नहीं हैं। यह रणनीतिक रूप से हमारे लिए काफी अहम हो सकता है।

ऐसी है अमेरिका की योजना
जून में क्वॉड के नेताओं-अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने जापान में बैठक की थी। इस दौरान पेंटागन पूर्व प्रमुख एलब्रिज कोल्बे ने निक्केई एशिया से कहा था कि वैसे तो भारत ताइवान के खिलाफ संघर्ष में सीधा योगदान नहीं दे सकता। लेकिन वह हिमालयन सीमा क्षेत्र की तरफ चीन का ध्यान खींच सकता है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका और जापान चाहते हैं कि दक्षिण एशिया में भारत चीन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो। वह प्रभावशाली ढंग से चीन का ध्यान खींचे और एक उसके एक दूसरे बड़े युद्धक्षेत्र की समस्या उत्पन्न करे।

 

Scroll to Top