ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिख दंगाः जेल भेजे गए 70 साल के आरोपित ने दम तोड़ा

कानपुर  (मानवीय सोच)  1984 के सिख दंगे के अलग-अलग मामलों में एसआईटी लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। इस मामले में अब तक 34 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, इमनें अधिकांश अधेड़ उम्र के हैं। शनिवार शाम एक 70 साल के आरोपित ने हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपित टाइप-2 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था। अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। जेल प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने का पत्र पुलिस और प्रशासन को भेज दिया गया है।
वाई ब्लॉक किदवई नगर निवासी धीरेन्द्र कुमार तिवारी (70) को एसआईटी ने 12 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ज्यादा उम्र और  टाइप-2 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से पीड़ित धीरेंद्र पर लगातार नजर रखी जा रही थी। जेल पहुंचने के कुछ दिनों के बाद ही तबीयत खराब होने पर उसे जेल अस्पताल में रखा गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक 12 अगस्त को धीरेन्द्र की हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ ठीक होने के बाद 20 अगस्त को उन्हें वापस जेल भेजा गया। 23 अगस्त को फिर से उनकी हालत बिगड़ गई तो फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर  24 अगस्त को उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर लगातार उनका इलाज चल रहा था मगर 27 अगस्त की देर शाम इलाज के दौरान धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने के लिए पत्र पुलिस और प्रशासन को भेज दिया गया है।

 

Scroll to Top