ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब ने बढ़ाई भाजपाइयों की चिंता

लखनऊ  (मानवीय सोच)  शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब ने लखनऊ से दिल्ली तक भाजपा नेताओं की दिक्कत बढ़ा दी है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ आना है।

पार्टी ने शताब्दी एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने के निर्धारित समय दोपहर 12.50 बजे के हिसाब से उनके स्वागत और प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण समारोह की तैयारी की है लेकिन रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से लखनऊ पहुंची है।

भाजपा नेताओं को बताया गया है कि लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैक पर चल रहे काम के कारण ट्रेन लेट हो रही है। सोमवार को भी ट्रेन का समय पर पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है कि ट्रेन लेट होने से सारा कार्यक्रम बिगड़ जाएगा।

पार्टी के नेताओ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेल मंत्रालय के अधिकारियों और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से संपर्क कर ट्रेन को समय पर लखनऊ पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

Scroll to Top