यूपी (मानवीय सोच) स्टेट मेडिकल फैकल्टी में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोन्नति का मामला उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद भी नहीं सुलझ पाया है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को फिर पत्र लिखा है।
उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पद 2020 से खाली हैं।
पत्र में उन्होंने बताया है कि डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने एक अगस्त को स्टेट मेडिकल फैकल्टी के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखकर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रोन्नति नहीं होने से प्रशासनिक अधिकारी मानसिक तनाव में हैं।
