ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीएचयू परिसर में स्नातक छात्रा के साथ छेड़खानी

वाराणसी  (मानवीय सोच)  काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में स्नातक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिसर में कंप्यूटर सेंटर से लाइब्रेरी जाते समय घटी इस घटना के बाद छात्रा ने लंका थाने में तहरीर दी है। जिस पर अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्र और ब्रजनाथ हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लंका थाने में छात्रा को दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 21 अगस्त की है। छात्रा अपने दोस्त के साथ कंप्यूटर सेंटर से सेंट्रल लाइब्रेरी जा रही थी। उसी समय बाइक सवार युवकों ने अभद्र टिप्पणी की। जब छात्रा और दोस्त ने इसका विरोध किया तो उन युवाओं ने छेड़खानी करने के साथ ही दोस्त के साथ मारपीट की।

जब मारपीट करने से मना करने लगी तो हाथ पकड़कर युवाओं ने खींचा। घटना के बाद सभी युवक सीर गेट की ओर भाग गए। मारपीट की घटना सीर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह परिसर में छेड़खानी की घटना की शिकायत की जानकारी मिलने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से सीसीटीवी की जांच कराई गई।

कुछ लोगों की तस्वीर भी पुलिस को दी गई है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लंका थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्रा की तहरीर के आधार पर शनिवार रात तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। छात्रा का बयान दर्ज करने के साथ ही जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार कार्रवाई होगी।
Scroll to Top