ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजा भोज को लेकर क्षत्रिय और गुर्जर समुदायों में फिर तनाव

मध्य प्रदेश  (मानवीय सोच)  ग्वालियर में राजा मिहिर भोज जाति को लेकर एक बार फिर गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज आमने-सामने आ गए हैं। राजा मिहिर भोज की मंगलवार को जयंती है और इसी को लेकर एक बार फिर गुर्जर और क्षत्रिय समाज एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि गुर्जर समाज के किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर भव्य रुप से कल समारोह निकालने की बात लेकर एक पोस्ट किया गया था। इसके बाद तो क्षत्रिय समाज खुलकर इसका विरोध करने लगा।

दोनों समुदायों में राजा मिहिर भोज को लेकर बढ़ते विवाद को देखकर पुलिस-प्रशासन ने तत्काल बैठक बुलाई और क्षत्रिय और गुर्जर समाज के लोगों से बातचीत की है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया और उन्होंने दोनों ही समाज से बातचीत की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि राजा मिहिर भोज का मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। हाईकोर्ट का सख्त निर्देश है कि कोई भी इनको लेकर न तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा और न हीं किसी भी तरह का कोई आयोजन किया जाएगा। अगर किसी भी समुदाय के द्वारा इस तरह की हरकत की जाती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वही बैठक में आए क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना है कि जब हाईकोर्ट के सख्त निर्देश हैं कि राजा भोज को लेकर कोई भी सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं डालेगा और ना ही किसी भी तरह का कोई आयोजन होगा, तो इसके बावजूद एक समुदाय के द्वारा राजा मिहिर भोज को लेकर पोस्ट की जा रही है और आयोजन का ऐलान किया जा रहा है। इसकी सूचना हमने प्रशासन को दी है अगर किसी समुदाय के द्वारा किसी भी तरह का कोई आयोजन किया जाता है तो क्षत्रिय समाज भी पीछे नहीं हटेगा। इसी को लेकर अपर कलेक्टर इक्षित गढ़पाले का कहना है कि दोनों समाजों के प्रमुख लोगों से बैठकर बातचीत हुई है और निर्देश दिए गए हैं कि जो माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है उसका पालन किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि साल 2021 में ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा को लेकर गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज के बीच काफी टकराव देखने को मिला था। दोनों ही समाज राजा मिहिर भोज को अपनी जाति का बता रहे हैं। इसी को लेकर उस वक्त पूरे प्रदेश भर में बवाल देखने को मिला था। ग्वालियर में मूर्ति लगने के बाद राजा मिहिर भोज की जाति विवाद के बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा और हाईकोर्ट के निर्देश पर ही शिलालेख को ढका गया। तब से लेकर यह मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है।

Scroll to Top